फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sent proposal to the government for construction of circuit house

सर्किट हाउस निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sent proposal to the government for construction of circuit house
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में प्रस्तावित सर्किट हाउस (अतिथि विश्रामगृह) के लिए प्रशासन ने भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

बनबसा- टनकपुर एनएच किनारे आईटीबीपी के बगल में खाली पड़ी वन भूमि को सर्किट हाउस के लिए उपयोगी मानते हुए प्रशासन ने छह बीघा भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसी जगह बनबसा थाना, एलआईयू एवं सैनिक शहीद स्मारक के लिए भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि सर्किट हाउस के लिए छह बीघा भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। भूमि हस्तांतरण व धनराशि अवमुक्त होते ही वहां सर्किट हाउस निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उधर पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि छीनी कंपार्टमेंट 13 की भूमि पर उक्त निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

आयुुर्वेदिक अस्पताल भवन के लिए भी प्रस्ताव भेजा
बनबसा (चंपावत)। शासन ने किराए व दूसरे विभाग के भवनों में संचालित हो रहे आयुर्वेदिक अस्पतालों को अपना भवन देने की योजना बनाई है। पटवारी चौकी की भूमि पर चल रहे बनबसा आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन के लिए मिनी स्टेडियम के निकट भूमि चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए चयनित की गई भूमि राजस्व विभाग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed