फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   semifinal in Football match

सेमीफाइनल में पहुंचे दून और गढ़वाल रायफल्स

Thu, 29 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 29 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
semifinal in Football match
चंपावत में फुटबाल मैच - फोटो : अमर उजाला

चंपावत।  काली कुमाऊं राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने मैच जीत कर देहरादून आक्रांता क्लब और गढ़वाल रायफल्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। गोरलचौड़ मैदान में हुए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में गढ़वाल रायफल्स ने पिथौरागढ़ को एक के मुकाबले तीन गोल से पराजित किया।

विज्ञापन


गढ़वाल रायफल्स के विवेक ने 8वें मिनट में गोल दागने का सिलसिला शुरू किया, लेकिन छह मिनट बाद ही खगेंद्र चंद के शानदार गोल से पिथौरागढ़ ने मुकाबला बराबरी पर ला दिया। ये बराबरी 59वें मिनट तक बनी रही, लेकिन 60वें मिनट में गढ़वाल रायफल्स के अनुज नेगी और 75वें मिनट में मुकेश ने बेहतरीन गोल किया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में देहरादून के आक्रांता क्लब ने टनकपुर को एक के मुकाबले पांच गोलों से करारी शिकस्त दी। दून के लिए अजय ने तीन गोल दागे। अजय ने 38वें, 46वें और 80वें मिनट में गोल किए, जबकि अभय ने 56वें मिनट में और प्रवीण ने मैच का आखिरी गोल 81वें मिनट में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पराजित टनकपुर की ओर से इकलौता गोल धनंजय ने 79 वें मिनट में कर मैच के अंतर को कम किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, शंकरदत्त पांडेय, मदन सिंह महर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।


सुनील कुमार, गौरव खोलिया, हीरा सिंह, भूपाल नेगी, अमित वर्मा रेफरी और लाइनमैन थे, जबकि आंखों देखा हाल अशोक वर्मा, रघुराज देउपा ने सुनाया। आयोजन में जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, महेंद्र बोरा आदि सहयोग कर रहे हैं। आयोजक नरेंद्र लडवाल ने बताया कि शुक्रवार को पहला मुकाबला यूएस नगर और उत्तराखंड पुलिस के बीच होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed