{"_id":"2aead7ad3d978d67587cd9c36852e6fc","slug":"self-singhal-urn-leave-for-nepal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. सिंहल का अस्थि कलश नेपाल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. सिंहल का अस्थि कलश नेपाल रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
दिवंगत विहिप नेता अशोक सिंहल का अस्थि कलश यहां पहुंचने पर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कलश के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। यहां से कलश को लेकर कार्यकर्ता नेपाल रवाना हुए।
विज्ञापन
विहिप के केंद्रीय सहमंत्री स्नेह पाल 26 नवंबर को दिल्ली से स्व. सिंहल के अस्थि कलश लेकर नेपाल के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को यहां पहुंचने पर मीना बाजार में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कलश के दर्शन कर पुष्पांजलि दी। बाद में कलश लेकर कार्यकर्ता नेपाल रवाना हो गए। इस दौरान विभाग उपाध्यक्ष किशन सिंह बिष्ट, शिवनारायण साहू, बजरंग दल जिला संयोजक कमलेश चंद, प्रखंड संयोजक मनोज कश्यप, संतोष कश्यप, किशन कश्यप, मनीष कश्यप, रंजीत कश्यप, अंकित पांडेय, नरेश सिंह, पंकज, जुगल पारिक, बंटी, रवि कश्यप, राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन