फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seema Regional Deep Festival begins with Kalash Yatra

कलश यात्रा के साथ सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Seema Regional Deep Festival begins with Kalash Yatra
लोहाघाट के खालगढा में सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव के शुभारंभ पर करतब दिखाते छौलिया नर्तक। संवाद - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के खालगढ़ा किमतोली में तीन दिनी सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। शुभारंभ के मौके पर महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में सजधज कर भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

महोत्सव के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और संजय पांडेय के संचालन में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने किया। उन्होंने महोत्सव को भव्य रूप देने का हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर महिलाओं ने शिव मंदिर से खालगढ़ा होते हुए महोत्सव स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से आए भीम राम एंड पार्टी के छौलिया नर्तकों ने अपने करतबों से महोत्सव में चार चांद लगा दिए। महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडेय ने किया। इस मौके पर महोत्सव समिति उपाध्यक्ष और ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, पुष्पा पाठक, चांद बोहरा, दीपक जोशी, मदन कलौनी, मोहित पांडेय, कमल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed