फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seeing the smiles of the children, the CM's memories were refreshed.

Champawat News: नौनिहालों की मुस्कुराहट देख ताजीं हो गईं सीएम की यादें

Fri, 14 Nov 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 14 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Seeing the smiles of the children, the CM's memories were refreshed.
टुंडी गांव में बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लेते सीएम पुष्कर सिंह धामी। स्रोत:सूचना विभाग
पिथौरागढ़। मां के साथ मड़मानले के अपने पैतृक गांव टुंडी पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भावुक हो उठे। यहां के युवाओं और नौनिहालों की मुस्कुराहट देख उन्हें यहां बिताए अपने बचपन के दिन याद आ गए। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं की मुस्कुराहटों में उनकी वे सारी स्मृतियां जीवंत हो गईं जिन्होंने उन्हें मूल्य सिखाए और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सीएम ने कहा, टुंडी-बारमौं मेरे लिए सिर्फ एक गांव नहीं बल्कि मेरी जड़ें, संस्कार और मेरी पहचान है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और नातेदारों ने तिलक लगाकर सीएम का जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने गीतों से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री भी इस दौरान गर्मजोशी के साथ अपनों से मिले। उन्होंने कहा कि गांव पहुंचते ही बुजुर्गों का स्नेहिल आशीर्वाद और मातृशक्ति का प्रेम मन को भावनाओं से भर गया है। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग आज भी मुझे बचपन के नाम से पुकारते हैं, इस अपनत्व को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
विज्ञापन

सीएम ने गांव वालों से मिलने के बाद खंडेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। गांव, प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। सीएम ने ग्रामीणों के साथ सामूहिक भोज भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह के अनुसार हर उत्तराखंडवासी को अपने पैतृक गांव में अपने घरों को फिर से संवारना होगा। गांव से बाहर निवास करने वाले उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव के विकास में योगदान देना होगा। दूसरे राज्यों में रह रहे लोग गांव के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed