{"_id":"5929b6274f1c1bbf4753623e","slug":"security-on-the-border-over-election","type":"story","status":"publish","title_hn":" चुनाव को लेकर सीमा पर चौकसी तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को लेकर सीमा पर चौकसी तेज
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा
Updated Sat, 27 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर पैट्रोलिंग करते एसएसबी धनुषपुल डी कंपनी के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल में दूसरे चरण के चुनाव के तहत भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर से एसएसबी ने चौकसी तेज कर दी है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय के निर्देश पर एसएसबी जवान सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
नेपाल में 14 जून को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के तहत एसएसबी को सीमा पर हाई अलर्ट पर रखा गया है। कमांडेंट ने बताया कि एसएसबी सीमा पर पहले से ही चौकस है। किंतु खुफिया सूत्रों, सरकार और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद सीमा चौकसी को और अधिक चाक चौबंद किया गया है। सीमा पर आवाजाही करने वालों से पूछताछ और चेकिंग की जा रही है। एफ कंपनी की असिस्टेंट कमांडेंट तन्वी शुक्ला ने बताया कि एसएसबी जवान सीमा पर मुस्तैदी से जुटे हैं।