फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Season of mining material at eight places in the fourth area

चल्थी क्षेत्र में आठ स्थानों पर खनन सामग्री सीज

Thu, 30 Mar 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 30 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Season of mining material at eight places in the fourth area
कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हाइकोर्ट के आदेश के बाद जिले में भी प्रशासन ने खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस ने चल्थी क्षेत्र में खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान में आठ स्थानों पर खनन सामग्री के स्टाक को सील किया। इस दौरान पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक रहे मयूख महर के स्टोन क्रशर सहित दो क्रशर में भी मौजूद खनन सामग्री और बोल्डरों का मापन किया गया।

एसडीएम सदर ने बताया कि चल्थी क्षेत्र में खनन सामग्री का स्टाक करने वाले पट्टाधारकों के स्टाक स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नरेश ढेक के स्टाक में तीन हजार घनमीटर की अनुमति के सापेक्ष 2800 घनमीटर, महेश पांडेय के स्टाक में तीन हजार के सापेक्ष 1742 घनमीटर, लीला शर्मा के 4500 घनमीटर की अनुमति के सापेक्ष 2140 घनमीटर, जगदीश शर्मा के स्टाक में 5100 घनमीटर के सापेक्ष 3722 घनमीटर, मुकेश के 2020 के सापेक्ष 1825, जोगा सिंह के स्टाक में 5000 के सापेक्ष 384, जगदीश सिंह के स्टाक में 1000 घनमीटर के सापेक्ष 726 घनमीटर तथा दीपा के स्टाक में 5000 घनमीटर की अनुमति के सापेक्ष 2160 घनमीटर खनन सामग्री पाई गई। इसे सीज कर दिया गया है। नियमत: जिस स्टोन क्रशर में स्टाक की जितनी अनुमति है, वह स्टाक मार्च तक खत्म हो जाना चाहिए था। इसके अलावा सोहन इनोवेंट क्रशर में 15 हजार घनमीटर के सापेक्ष 6624 घनमीटर सामग्री का मापन किया गया। समाचार लिखे जाने तक पूर्व विधायक के स्टोन क्रशर में कार्रवाई जारी थी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयाग सिंह कफलिया, कोतवाल अरुण वर्मा, नायब तहसीलदार किशन राम, राजस्व निरीक्षक शंकर लाल वर्मा, छत्र सिंह, जगदीश गिरि सहित पीआरडी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed