फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Search for man-eating leopard continues in Devidhura forest area

देवीधुरा वन क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए की तलाश जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Search for man-eating leopard continues in Devidhura forest area
देवीधुरा रेंज कार्यालय में तेंदुए द्वारा मारी गई नैनीताल जिले के धैना गांव की खिमली देवी के पति ह - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधुरा वन क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल जिले में तेंदुए की ओर से मारी गई धैना गांव की खिमली देवी के परिजनों को वन विभाग ने मुआवजे की दूसरी और अंतिम किश्त का भुगतान कर दिया गया है। साथ ही आदमखोर तेंदुए की तलाश में वन विभाग और शिकारी लगातार दबिश दे रहे है लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व नैनीताल जिले के धैना गांव की खिमली को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया था। विभाग ने तात्कालिक मुआवजे के रूप में मृतका के पति को एक लाख रुपये की धनराशि का चेक दिया गया था। बताया कि सोमवार को देवीधुरा रेंज कार्यालय में मृतका के पति हरीश सिंह को मुआवजे की शेष राशि दो लाख रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन

शिकारी की ओर से कैड़ागांव और सैला में मचान लगाया गया है। साथ ही दो अलग अलग स्थानों में पिंजरा लगाया गया है। रेंजर ने बताया कि चंपावत और नैनीताल जिले की सीमा परहर दूसरे दिन तेंदुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि आदमखोर तेंदुए की पहचान नहीं हो पा रही है। इस मौके पर डिप्टी रेंजर शंकर राम, वन दरोगा लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed