फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SDM took stock of the danger of landslide from Bisauria drain

एसडीएम ने बिसौरिया नाले से भूस्खलन के खतरे का लिया जायजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
SDM took stock of the danger of landslide from Bisauria drain
बांजा गांव में भूस्खलन के खतरे का जायजा लेते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया व राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने पर्यटन स्थल श्यामलाताल क्षेत्र का दौरा कर बिसौरिया नाले के भूस्खलन से बांजा और आसपास के गांवों को पैदा हुए खतरे का निरीक्षण किया। एसडीएम ने माना कि बांजा और सियाला गांव पर भावी खतरा मंडरा रहा है। वहां बसे परिवारों का अयंत्र विस्थापना ही सुरक्षा का विकल्प है। उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

बिसौरिया नाले के कटाव से श्यामलाताल के आसपास के गांवों पर सालों से भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से बांजा गांव की पहाड़ी तक इसकी चपेट में आ गई है। बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने से समूची पहाड़ी के कभी भी धंसने का खतरा बना हुआ है। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ श्यामलाताल पहुंचे एसडीएम कफल्टिया ने बांजा और आसपास के गांवों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। बताया कि बांजा की पूरी पहाड़ी में धंसाव हो रहा है और कभी पहाड़ी के भूस्खलन की चपेट में आने का खतरा बना है। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र में बसे परिवारों का विस्थापन ही सुरक्षा का एकमात्र विकल्प है। इसके संबंध में जल्द रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। निरीक्षण में राजस्व निरीक्षक गोविंद गिरी, उप निरीक्षक अमर सिंह मंगला, पवन जुकरिया, सुरेश कुमार, करनैल सिंह, वीरेंद्र सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed