{"_id":"63fcf72d7bf6c01b0f0b835b","slug":"science-lets-learn-champawat-news-c-8-1-66967-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विज्ञान आओ करके सीखें... मगर कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विज्ञान आओ करके सीखें... मगर कैसे
Tue, 28 Feb 2023 03:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 28 Feb 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के स्कूलों में विज्ञान प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के पुख्ता प्रबंध अब भी नहीं हैं। जिले के कुल 104 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में से बमुश्किल 17 में ही विज्ञान प्रयोगशालाएं हैं। इनमें से भी ज्यादातर प्रयोगशालाओं के हाल ठीक नहीं है। यहां न तो उपकरण हैं और न ही लैब तकनीशियन जिस कारण इन स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों की बात छोड़ भी दी जाए तो जिला मुख्यालय के जीआईसी और जीजीआईसी में भी प्रयोगशालाएं नाम भर की हैं जहां मामूली उपकरण और अन्य जरूरी सामान तक उपलब्ध नहीं है। जीजीआईसी में तो विज्ञान शिक्षक का पद ही रिक्त है। विद्यालयों में विज्ञान विषय के प्रवक्ताओं का भी भारी टोटा है। प्रवक्ता संवर्ग में भौतिक विज्ञान में स्वीकृत 44 के सापेक्ष 16 पदों में तैनाती है और 28 पद रिक्त हैं। रसायन विज्ञान में 44 पदों के सापेक्ष 27 में तैनाती और 17 पद खाली हैं। जीव विज्ञान विषय में 43 के सापेक्ष 27 पदों में तैनाती और 16 प्रवक्ताओं के पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। संवाद
माध्यमिक विद्यालयों में आधारभूत ढांचे को विस्तार देकर विज्ञान प्रयोगशालाओं को बेहतर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी विद्यालयों में विज्ञान विषय के शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
- आरसी पुरोहित, मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत।
छह छात्राओं ने विज्ञान की पढ़ाई को लेकर बदला स्कूल
चंपावत। मुख्यालय के जीजीआईसी में इंटरमीडिएट में विज्ञान शिक्षक का पद रिक्त होने के कारण यहां की छह छात्राओं ने बीते शैक्षिक सत्र में विज्ञान विषय की पढ़ाई को लेकर स्कूल बदला है। विज्ञान विषय के लिए छात्राओं ने जीआईसी में प्रवेश लिया है। प्रभारी प्रधानाचार्या चंद्रकला टम्टा ने बताया कि विज्ञान विषय का संचालन अतिथि शिक्षकों के माध्यम से किया जा रहा है। संवाद