फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Science for Sustainable Life will be the theme of Children's Science Congress

सतत जीवन के लिए विज्ञान होगा बाल विज्ञान कांग्रेस का विषय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Science for Sustainable Life will be the theme of Children's Science Congress
चंपावत। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से संचालित की जाने वाली विश्व की सबसे बड़ी छात्र गतिविधि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए सतत जीवन के लिए विज्ञान मुख्य विषय रखा गया है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर प्रत्येक विद्यालय से छात्रों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। शुक्रवार को जिला और ब्लाक समन्वयकों की ऑनलाइन बैठक में बताया गया कि बाल विज्ञान कांग्रेस में 10 से 17 आयु वर्ग के छात्र सतत जीवन के लिए पारिस्थितिकी प्रणाली, उपयुक्त तकनीक, सामाजिक नवाचार, पारंपरिक ज्ञान पद्धतियां आदि उप विषयों पर शोध अनुभव पत्र तैयार करेंगे। जिला सह समन्वयक नरेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि सभी बाल वैज्ञानिक 15 जनवरी तक अपने शोध अनुभव पत्र ब्लाक समन्वयक को उपलब्ध कराएंगे। चयनित बाल वैज्ञानिक ऑनलाइन माध्यम से जिला और राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। बैठक में जिला विज्ञान समन्वयक ललित मोहन बोहरा, राजेंद्र गड़कोटी, प्रदीप जोशी, नवीन पांडेय, नवीन पंत, त्रिलोचन जोशी आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed