फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   School sports in Champawat

खर्ककार्की संकुल की फर्राटा में अमान बने चैंपियन

Thu, 01 Sep 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 01 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
School sports in Champawat
चंपावत में स्कूली खेलकूद - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। खर्ककार्की संकुल की खेल प्रतियोगिता गोरलचौड़ मैदान में हुई। इसके 100 मीटर दौड़ में प्राइमरी वर्ग में अमान अहमद चैंपियन बने। मयंक, रोहित क्रमश: दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमान अहमद, मोहित पुजारी, पवन भंडारी, बालिका वर्ग में सपना, अंजलि भट्ट, मधु कुमारी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर रहे।

विज्ञापन


लंबी कूद बालक वर्ग में उदयन इंटरनेशनल के मनोज, आयुष, विजय रावत, बालिका वर्ग में आनंद बाल विद्या मंदिर की लक्ष्मी, किरन, दुर्गा, ऊंचीकूद में जूनियर हाईस्कूल खर्ककार्की के पुष्कर, शुभम, अमित, बालिका वर्ग में राजकीय हाईस्कूल चौड़ाराजपुरा की मनीषा राणा, गुड़िया, पिंकी राणा, चक्काफेंक में खर्ककार्की के करन, पुष्कर, राहुल, बालिकाओं में मुड़ियानी की बबीता, निशा सेठी, दीपा जोशी, गोलाफेंक में खर्ककार्की के पुष्कर सिंह, करन, किंचित, बालिका वर्ग में मुड़ियानी की बबीता रावत, शिखा, दीपा जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन


सुलेख हिंदी में खर्ककार्की की निशा सेठी, विनीत पांडेय, सोनू, सुलेख अंग्रेजी में उदयन इंटरनेशनल की प्रिया जुकरिया, शिवांशी महरा, अमान सलमानी, अमन महर, मानचित्र में खर्ककार्की के अतुल सेठी, पंकज राज, मानस वर्मा, अंत्याक्षरी में आनंद बाल विद्या मंदिर की रीता, संजना, किरन, डुंगरासेठी की मनीषा, निशा, शकुंतला, कुलेठी के अंशिका, तनुजा, लोकनृत्य में खर्ककार्की, डुंगरासेठी, चौड़ा राजपुरा, सनसाइन, देशभक्ति समूहगान में डुंगरासेठी, खर्ककार्की, उदयन, चौड़ा राजपुरा, आनंद बाल विद्या मंदिर की टीम जीती। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, महेंद्र सिंह बोरा, अमित वर्मा, चंदन अधिकारी, कैलाश पांडेय, सतीश गहतोड़ी, शंकर पांडेय, रेखा जोशी, गीता वर्मा निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत। संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के बाद टीम का चयन हो गया। कबड्डी बालक वर्ग की टीम में अमन, सिद्धार्थ पांडेय, बलवंत रावत, राहुल अधिकारी, आशुतोष कश्यप, रोहित भंडारी, तनिष्का कुंवर, अभय फर्त्याल, पुष्पेश जोशी, यश भंडारी का चयन हुआ। कबड्डी बालिका टीम में अनीता रावत, रीता रावत, अंजलि, सीमा, सुहानी सिंह, मंजरी, दिया महर, सुनीता शामिल हैं।

लोहाघाट (चंपावत)। सीआरसी कोलीढेक में दो दिनी संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में नमन ओली, अमन फर्त्याल, समीर चौधरी, बालिकाओं में सपना चौधरी, करुणा चौधरी, तनुजा फर्त्याल, बालकों के सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में सौरभ विश्वकर्मा, करन विश्वकर्मा, कुलदीप, हिंदी सुलेख प्राथमिक वर्ग में तनुजा फर्त्याल, नमन ओली, संध्या ढेक, अंग्रेजी सुलेख में पायल उपाध्याय, मनीषा ओली, सलोनी विश्वकर्मा पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।

ज्ञानदीप विद्यामंदिर के सौरभ विश्वकर्मा, प्राइमरी स्कूल कलचौड़ा के अमन फर्त्याल, जूनियर हाईस्कूल राईकोट महर की दीया आर्या, ज्ञानदीप के अजय कठायत ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। संकुल समन्वयक गोविंद बोहरा की अध्यक्षता में कैलाश फर्त्याल, जगदीश पाटनी, विनोद गिरी, महेश चंद्र उप्रेती, रजी वर्मा, वंदना जोशी, जगदीश जोशी, बंशीधर भट्ट आदि निर्णायक थे।

लोहाघाट (चंपावत)। ढोरजा में हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालकों की 50 मीटर दौड़ में राहुल, सचिन, निर्मल, बालिकाओं में ललिता, हेमा, अनीषा, 100 मीटर में राहुल, पीयूष, करन, बालिकाओं में ललिता, अंजलि, सुमन पहले तीन स्थान पर रहे। बालिकाओं की लंबीकूद में काजल ने पहला, अंजलि ने दूसरा, अंकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालकों में निर्मल, सुमित, सुजल पहले तीन स्थान पर रहे। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा, डॉ. अमर सिंह कोटियाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य हरिद्वारी राम, उत्तम सिंह फर्त्याल आदि थे।


लोहाघाट (चंपावत)। गड्यूड़ा की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग कबड्डी, खोखो में गड्यूड़ा नवीन, जूनियर स्तर पर कन्या जूनियर हाईस्कूल भिंगराड़ा अव्वल रहे, जबकि प्राथमिक वर्ग में रेखा, जूनियर वर्ग में दीपक सिंह चैंपियन घोषित किए गए। भिंगराड़ा के जीआईसी मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अखिलेश श्रीवास्तव ने किया। संकुल समन्वयक गंगा गिरी गोस्वामी, शंकर सिंह अधिकारी ने संचालन किया। अरविंद गड़कोटी, बीएस भंडारी, राजकुमार, बलवंत रौतेला, प्रेम पाल, तुलसी भट्ट, नवीन मिश्रा, त्रिलोचन भट्ट आदि निर्णायक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed