{"_id":"57d1a9ee4f1c1be40c316fa1","slug":"school-children-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनी पं. गोविंद बल्लभ पंत जिला स्तरीय क्रीड़ा समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनी पं. गोविंद बल्लभ पंत जिला स्तरीय क्रीड़ा समारोह शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की कबड्डी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बृहस्पतिवार से भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती जिला क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने उद्घाटन किया। स्टेडियम में शुरू हुई तीन दिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन हुए कबड्डी के उद्घाटन मुकाबले में अंडर 14 आयु वर्ग बालकों में केंद्रीय विद्यालय टू एनएचपीसी ने जीआईसी टनकपुर को 30-22 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
कबड्डी का दूसरा मैच अंडर-14 बालिका वर्ग में श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज बनबसा ने जीजीआईसी टनकपुर को 20-14 से हराया। मैच के निर्णायक भुवन लाल, दीपक तड़ागी, सचिन, पीयूष, अजय कुमार, पंकज, भुवन गहतोड़ी, किशोर उपाध्याय, जगदेव सिंह, मोहसिन आदि थे। संयोजक रामायण प्रसाद ने बताया कि क्रीड़ा समारोह में अंडर 10 से अंडर 20 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की कबड्डी, वॉलीबाल समेत एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होगी।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को पं. गोविंद बल्लभ पंत जिला क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, जीजीआईसी की छात्राओं ने कुमाऊंनी, गुजराती लोकनृत्य प्रस्तुत किया। उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जेबी सिंह, जोगराज आचार्य, दलीप राय, रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, दीपक बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन