{"_id":"5c7eca0dbdec2214720f9d33","slug":"scheme-started-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना का शुभारंभ
Wed, 06 Mar 2019 12:42 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
चंपावत वन पंचायत सभागार में श्रम योगी मान धन योजना के कार्ड वितरित करते डीएम रणवीर सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में भी प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को डीएम रणवीर सिंह चौहान ने वन पंचायत सभागार में श्रम विभाग की ओर से आयोजित कैंप में प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कामगारों को रजिस्ट्रेशन कार्ड बांटे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों की वृद्धावस्था की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
इस मौके पर गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस पेंशन योजना के लागू होने के बाद जिले में असंगठित क्षेत्र के तीस हजार से अधिक श्रमिकों को लाभ मिलेगा। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट और नोडल अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि श्रमिकों और मजदूरों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
किसी भी सीएससी में पात्र लाभार्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यक्रम में 15 कामगारों को पंजीकरण कार्ड बांटे गए। वहां एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, महामंत्री गिरीश जोशी, शंकर दत्त पांडेय, बहादुर फर्त्याल, मोहन अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष अमर नाथ सक्टा, कैलाश अधिकारी, खीम सिंह, गौरव प्रजापति, हर्षित कुमार के अलावा श्रम विभाग के कर्मचारी दिनेश तिवारी, राम सुमेर प्रजापति सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कामगार उपस्थित रहे।