फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SC Congress fully anti-: Das

कांग्रेस पूर्णतया अनुसूचित जाति विरोधी : दास

Sun, 23 Oct 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 23 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
SC Congress fully anti-: Das
भाजपा के शिल्पकार सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से शिल्पकार स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि आजादी के बाद 65 वर्षों तक अनुसूचित जाति के लोगों का कांग्रेस ने विरोध ही किया। उनके साथ विकास के नाम पर सिर्फ छलावा किया गया।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि मोर्चा अध्यक्ष एवं बागेश्वर विधायक चंदन राम दास ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूर्णतया अनुसूचित जाति विरोधी है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश सकारी ने स्थानीय विधायक हेमेश खर्कवाल पर भी आरोप लगाया कि स्थानीय आधार पर अनुुुसूचित वर्ग के लोगों की उपेक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसपीजी का पैसा अनुसूचित गांवों में खर्च न करके स्वर्ण गांवों में खर्च हो रहा है। उन्हें केवल वोट बैंक समझा जा रहा है।

सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुकेरन कुमार, उपाध्यक्ष ललित कुमार ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री मुकुल किरन, रमेश विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी, किरन देवी, पुष्पा विश्वकर्मा, शंकर राम, राकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष कमल पंत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed