फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SBI to pay only five lakh rupees to banks

एसबीआई बैंकों को दे रहा सिर्फ पांच लाख रुपये

Thu, 17 May 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Thu, 17 May 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
SBI to pay only five lakh rupees to banks
लोहाघाट एसबीआई में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय में नकदी का संकट बरकरार है। एसबीआई अन्य बैंक शाखाओं को अधिकतम पांच लाख रुपये दे रहा है। बीते मंगलवार को बैंक को एसबीआई की पिथौरागढ़ शाखा से तीन करोड़ रुपये मिले थे। जिसके बाद बृहस्पतिवार को एसबीआई ने छह बैंकों को 30 लाख रुपये की नकदी दी। ग्राहक धनराशि जमा करने के बजाय निकासी अधिक कर रहे हैं। जिस वजह से बैंकों को जैसे तैसे काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एसबीआई के उप प्रबंधक संजय अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंक ने सहकारी बैंक के अलावा एसबीआई की पुलहिंडोला, पाटी, बाराकोट, खेतीखान और मंच शाखा को पांच-पांच लाख रुपये दिए। उन्होंने बताया कि कैश की कमी के चलते बैंकों को अधिकतम पांच लाख रुपये दिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


उधर पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक गजेंद्र राणा ने बताया कि वर्तमान में सात लाख रुपये बचे हैं। हालांकि एसबीआई से पांच लाख रुपये मिलने के बाद बैंक को मामूली राहत मिल सकी है। कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक गौरव गोस्वामी ने बताया कि बैंक को तीन दिन पूर्व टनकपुर शाखा से 16 लाख रुपये मिले हैं। जिससे नकदी संकट से मामूली राहत मिल सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ कैनरा बैंक के एटीएम से निकली नकदी
चंपावत। जिला मुख्यालय में एसबीआई समेत अन्य बैंकों के 14 एटीएम हैं। लेकिन काफी लंबे समय से ये सभी एटीएम नकदी की कमी से बंद पड़े थे। बृहस्पतिवार को 13 एटीएम शोपीस बने रहे। कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि एटीएम में चार लाख रुपये डाले गए। जिससे लोगों को राहत मिल सकी।


सीमित धनराशि दे रहा है एसबीआई  
लोहाघाट। लोहाघाट एसबीआई ने नकदी संकट को देखते हुए ग्राहकों को धनराशि देना सीमित कर दिया है। यहां अधिकतम 50 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं। एटीएम भी नकदी की कमी से शो पीस बने हुए हैं। शहर में लगे छह एटीएम में से अधिकतर खाली हैं। बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर नहीं बनाने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार का कहना है कि मांग के अनुरूप नकदी नहीं मिलने से संकट गहराता जा रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed