फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Saras Mela Mandala Art

Champawat News: सरस मेले में लोगों को लुभा रही मंडला आर्ट

Fri, 24 Mar 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 24 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Saras Mela Mandala Art
टनकपुर सरस महोत्सव में मंडला आर्ट की पेंटिंग के साथ अंजलि टम्टा। संवाद - फोटो : टनकपुर सरस महोत्सव में मंडला आर्ट की पेंटिंग के साथ अंजलि टम्टा। संवाद

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ी हैं हम, संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, मशहूर हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन के चित्रों को बनाने वाली बनबसा की 20 साल की अंजलि टम्टा की मंडला (चक्रनुमा) आर्ट सरस मेले में हाथोंहाथ ली जा रही है। मंडला आर्ट में रचनाकार गोलाकार रूप में जटिल डिजाइन में कई परतें होती है और इसे विभिन्न रंगों से रंगा जाता है।


रामनगर ब्लॉक की चेतना एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) से जुड़ी अंजलि की खूबसूरत मंडला आर्ट को यहां खूब पसंद किया जा रहा है। उन्हें यहां पांच आर्डर भी मिले हैं। देहरादून के ग्राफिक एरा से बीएससी एमिनेशन पास अंजलि टम्टा अपने शौक को अब कॅरियर बना रही हैं। 21 चित्र अब तक बना चुकी है। यहां मिल रही प्रशंसा और सराहना से गदगद अंजलि बताती हैं कि एक चित्र तैयार करने में पांच से छह घंटे लगते हैं लेकिन समय से अधिक एकाग्रता इस आर्ट के लिए जरूरी है।
विज्ञापन





उत्तरकाशी की रिंगाल की टोकरी बनीं आकर्षण का केंद्र
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरकाशी जिले की डुंडा ब्लॉक के सरोज स्वयं सहायता समूह की सरोज रमोला और रेणुका समूह की सोनिका का कहना है कि हम कभी चंपावत जिला आएंगे ऐसा नहीं सोचा था लेकिन सरस मेले की बदौलत यहां तक पहुंच गए। दोनों समूहों की ये महिलाएं रिंगाल की टोकरी, ऊनी वस्त्र, एलईडी बल्ब, पहाड़ी दाल सहित अन्य उत्पादों को लेकर मेले में पहुंची हैं। मेले में इन सामग्रियों की बिक्री से वे संतुष्ट हैं। कहती हैं कि समूह से ताकत मिलने के साथ आत्मविश्वास और सामूहिक श्रम से गांवों में आर्थिक विकास संभावनाएं भी बढ़ी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed