{"_id":"693c560527afa5ceef09c90a","slug":"sapteshwar-small-hydropower-project-will-be-revived-champawat-news-c-229-1-cpt1004-132903-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सप्तेश्वर लघु जल विद्युत परियोजना का होगा पुनरुद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सप्तेश्वर लघु जल विद्युत परियोजना का होगा पुनरुद्धार
Fri, 12 Dec 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। उरेडा की ओर से संचालित सप्तेश्वर लघु जल विद्युत परियोजना के पुनरुद्धार के लिए राज्य सरकार ने 119.97 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल अपग्रेडेशन और विद्युत पारेषण लाइन कार्य शामिल हैं। स्वीकृत धनराशि में से 71.982 लाख रुपये प्रथम किस्त के रूप में जारी कर दिए गए हैं।
जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित सप्तेश्वर जल विद्युत परियोजना के पुनरुद्धार से स्थानीय स्तर पर स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय बनेगी। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि जिले में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने और सीमांत क्षेत्रों के सतत विकास को गति देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिया यह निर्णय चंपावत को आदर्श जिला 2030 के लक्ष्य की ओर गति के साथ अग्रसर करेगा। पूर्व में 300 किलोवाट बिजली योजना से बिजली उत्पादन का ट्रायल भी किया गया। बता दें कि जल विद्युत परियोजना सप्तेश्वर में 150-150 किलोवाट दो प्लांट है।