{"_id":"61929382986cc3753a14a0a0","slug":"santdesh-in-lohaghat-champawat-news-hld444632318","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतदेश में मिट्टी डालने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतदेश में मिट्टी डालने का विरोध
विज्ञापन
लोहाघाट में नगर पंचायत और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते गोरखानगर के लोग।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। गोरखा नगर वासियों ने एनएच किनारे वाहनों को पार्किंग बनाने के लिए उनके समाधि स्थल (संतदेश) में मिट्टी डालने का विरोध किया है। इसके लिए उन्होंने सोमवार को नगर पंचायत और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने समस्याओं का जल्द समाधान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विपिन गोरखा के नेतृत्व में गोरखानगर वासियों ने संतदेश के पास प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि प्रशासन की ओर से एनएच किनारे वाहनों की पार्किंग बनाने के लिए उनके समाधि स्थल में मिट्टी डाल दी गई, जिससे उनके पूर्वजों की समाधि ढक गई हैं। नगर क्षेत्र के गटर के पानी को उनके समाधि स्थल पर डाला गया है। संतदेश में बनाई गई दीवार और गेट को ध्वस्त कर दिया गया है।
उन्होंने समाधि पर डाली गई मिट्टी हटाने, संतदेश की दीवार और गेट बनाने के साथ गटर के पानी का निस्तारण दूसरे स्थान से करने की मांग की। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में भुवन बहादुर, पवन गोरखा, रजत थापा, अर्पित थापा, ममता देवी, रेवती देवी, हेमा देवी, बिंदू देवी आदि रहे।