{"_id":"5f4159da8ebc3e3cbc6c79cc","slug":"samvedi-and-kosmini-tiwari-celebrated-raksha-bandhan-festival-on-the-hartala-tanakpur-news-hld3942439153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामवेदी और कोसमनि तिवारियों ने हरतालिका पर मनाया रक्षा बंधन पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामवेदी और कोसमनि तिवारियों ने हरतालिका पर मनाया रक्षा बंधन पर्व
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के सामवेदी और कोसमनि शाखा के तिवारी ब्राह्मणों ने शनिवार को हरतालिका पर हर्षोल्लास के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया तो भाइयों ने भी बहनों को रक्षा के वचन के साथ उपहार भेंट किए। पुरुषों ने विधि-विधान से नया यज्ञोपवीत धारण किया।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम से जुड़े सामवेदी और कोसमनि तिवारी ब्राह्मणों का एक वर्ग रक्षा बंधन के पंद्रह दिन बाद हरतालिका के दिन रक्षा बंधन पर्व मनाता है। इसके पीछे मान्यता है कि ब्रह्मा द्वारा यज्ञोपवीत बांटे जाते समय इस वर्ग के तिवारी और कोसमनि ब्राह्मण नहीं पहुंच पाए। श्रावणी पूर्णमासी हस्त नक्षत्र का समय समाप्त हो गया। बाद में हस्त नक्षत्र भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानि हरतालिका के दिन पड़ी तो तिवारी और कोसमनि ब्राह्मणों के इस वर्ग ने हरतालिका के दिन के हस्त नक्षत्र पर यज्ञोपवीत बदले और रक्षा बंधन पर्व मनाया। तब से ब्राह्मणों का यह वर्ग हरतालिका के दिन ही रक्षा बंधन मनाता आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।