फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Samples of water taken from 11 places in Lohaghat

लोहाघाट में 11 जगहों से लिए गए पानी के सैंपल

Thu, 12 Apr 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 12 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Samples of water taken from 11 places in Lohaghat
लोहाघाट के अक्कलधारा से पानी के नमूने लेते जल संस्थान कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शहर और इससे लगे ग्रामीण क्षेत्र में पीलिया और टायफायड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जल संस्थान और स्वास्थ्य विभाग ने इन बीमारियों की रोकथाम के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके अंतर्गत जल संस्थान और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में 11 जगहों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

लोहाघाट क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लोग पीलिया और टायफायड का प्रकोप बढ़ रहा है। पिछले 15 दिनों में यहां करीब 258 लोग पीलिया और 116 टायफायड की चपेट में आ चुके हैं। इसको देखते हुए बुधवार को एसडीएम आरसी गौतम ने अधिकारियों को की बैठक लेकर जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

 
एसडीएम के निर्देशों के अनुपालन में जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट और डॉ.कामिनी मेहरा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और जल संस्थान की टीम ने नर्सरी गधेरे, अक्कलधारा, बनस्वाड़ टैंक, हथरंगिया टैंक, एसडीएम आवास, मीना बाजार , शीतला माता मंदिर के समीप पुनेठा भवन, मीना बाजार कालू राम, हथरंगिया चौराहे के पास समेत 11 जगहों से पानी के सैंपल संकलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर के कचहरी वार्ड में जहां पूर्व में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी।  इसको ठीक करने के बाद वहां से भी सैंपल लिए गए। नगर से लगे प्रेमनगर क्षेत्र के दो कुंओं से भी पानी के नमूने लिए गए। सभी स्थानों से लिए गए पानी के नमूनों को जांच के लिए जिला परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा गया है। कनिष्ठ अभियंता बिष्ट ने बताया कि इसकी रिपोर्ट सोमवार तक आएगी।  

खराब हैंडपंप की मरम्मत को ग्रामीणों का प्रदर्शन 
चंपावत। पाटी ब्लाक के चौड़ासौन ग्राम पंचायत के लोग लंबे समय से पेयजल किल्लत से परेशान हैं। गांव में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठीक न होने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। शीघ्र पेयजल व्यवस्था ठीक न होने पर आंदोलन करने का ऐलान किया गया।  

चौड़ासौन ग्राम पंचायत में काफी समय से हैंडपंप खराब है। कई बार यहां के लोग इसे ठीक करने की जल संस्थान से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को खराब हैंडपंप के पास ही प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। कहा कि हैंडपंप की खराबी से ग्रामीणों को पानी ढोने के लिए 400 मीटर से अधिक दूरी तय करने को मजबूर होना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में रोशन राम, त्रिलोक राम, गोपाल राम, मदन राम, भगीराम, दीपक राम आदि शामिल थे। जल संस्थान ने खराब हैंडपंप को जल्द ठीक कराने की बात कही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed