{"_id":"5908c60d4f1c1bbf6f4414d3","slug":"same-action-as-those-of-terrrorists-should-be-taken-against-stone-pelters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरबाजों पर आतंकवादियों की तरह कार्रवाई हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरबाजों पर आतंकवादियों की तरह कार्रवाई हो
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 02 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम अनिल चन्याल को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के पत्थरबाजों पर आतंकवादियों की तरह कार्रवाई की खुली छूट देने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा है कि कश्मीर घाट में सुरक्षा बल पर पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ रही है।
गत दिनों जब सेना आतंकवादियों से मुठभेड़ कर रही थी उसी समय वहां के लोगों ने सेना पर हमला कर दिया। श्रीनगर के उप चुनाव में यह दु:साहस और बढ़ गया। सेना के जवानों से सामान छीनना, लात-घूंसे मारना और उनके साथ मारपीट की घटना हुई। सुरक्षा बल जब इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई करता है तो कई मानवाधिकार संगठन सेना के खिलाफ खड़े हो जाते हैं, जिससे सैनिकों का मनोबल टूटता है।
ज्ञापन देने वालों में दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सावित्री चंद, बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज कुमार कश्यप, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अमन ठाकुर, महेश सिंह, मोहित सिंह, राजेंद्र कुंवर, राजीव रस्तोगी, शिवम आदि शामिल थे।