फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sainya Dham in Banbasa

सैन्य शहीदों के घर आंगन की पवित्र मिट्टी एकत्र की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sainya Dham in Banbasa
बनबसा पचपकरिया में शहीद के घर आंगन की मिट्टी लेने पहुंचा दल वीरांगना सरस्वती चंद के साथ।विज्ञप्? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। देहरादून के सैन्य शहीद स्मारक शहीद धाम में शहीदों के घर आंगन की मिट्टी पहुंचाने के लिए जिला सैनिक कल्याण सहायक अधिकारी सूबेदार मेजर महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पूर्व सैैनिकों की टीम शहीद सैन्य परिवारों के घर पहुंची। शहीदों के घर आंगन की पवित्र मिट्टी एकत्र कर अलग कलश में रखी गई। शहीदों के परिवारों के घर आंगन की मिट्टी को देहरादून में सैन्य शहीद स्मारक शहीद धाम में रखा जाएगा। कुमाऊं के शहीदों के घर आंगन की मिट्टी हरिद्वार पहुंचाई जाएगी जबकि गढ़वाल के शहीदों के घर, आंगन की मिट्टी ऋषिकेश पहुंचाई जाएगी। वहां से संयुक्त रूप से देहरादून ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

चंपावत से आए दल ने वर्ष 1962 चीन युद्ध के शहीद उत्तम चंद के आवास से शहीद परिवार की पवित्र मिट्टी एकत्र करने का शुभारंभ किया। शहीद वीरांगना सरस्वती चंद के हाथों शहीद के आंगन की धूलि ली गई। इस मौके पर गौरव सेनानी कल्याण समिति संरक्षक कर्नल बीडी जोशी, अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कोषाध्यक्ष हरीश कापड़ी, सचिव पुष्कर कापड़ी, गोविंद बल्लभ भट्ट, सूबेदार कृष्णानंद बैज, देवी दत्त कापड़ी, प्रधान महेश मुरारी, शहीद के भतीजे गणेश चंद के अलावा चंपावत से आए ब्लॉक प्रतिनिधि नंदन सिंह डांगी, जनार्दन जोशी, शंकर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

बनबसा के शहीद किशन सिंह, दुर्गादत्त, नारायण सिंह, जय बहादुर चंद, प्रेम चंद, जगदीश सिंह के घर आंगन की पवित्र मिट्टी एकत्र की गई। दल ने टनकपुर के ललित मोहन चंद, हयात सिंह वल्दिया, धौन के प्रह्लाद सिंह के घर आंगन की पवित्र मिट्टी एकत्र की। अब चंपावत के शहीद विक्रम सिंह, राहुल रंसवाल, शिरोमणि, केदार दत्त, केशव दत्त, हयात सिंह के घर आंगन से मिट्टी एकत्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed