{"_id":"5d77dcfc8ebc3e93d47d5d6b","slug":"sai-yatra-in-tanakpur-tanakpur-news-hld356184825","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में साईं भक्तों ने निकाली साईं पालकी यात्रा, भंडारा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में साईं भक्तों ने निकाली साईं पालकी यात्रा, भंडारा लगाया
विज्ञापन
टनकपुर में साईं जन्म दिवस के उपलक्ष्य में साईं पालकी यात्रा निकालते भक्त।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरडी के साईं बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को साईं भक्तों ने शहर में साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली। इस मौके पर भजन-कीर्तनों से बाबा साईं की आराधना की गई और भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया।
महंत रामनारायण दास जी महाराज के नेतृत्व मेें निकाली गई साईं पालकी यात्रा मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर समूचे शहर में घूमी।
यात्रा के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए थे। आयोजकों ने कहा कि साईं बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में पहली बार साईं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया है जिसे भविष्य में और भव्य बनाया जाएगा।
पालकी यात्रा में सभासद तुलसी कुंवर, विद्या जुकरिया, पूनम कोहली, महेश छपरा, विनोद शारदा, दीपक शर्मा, रामकुमार, अंकित अग्रवाल, विनय अग्रवाल समेत काफी संख्या मेें साईं भक्तों ने प्रतिभाग किया।