{"_id":"61a3bcbc92f8ed20eb38aff2","slug":"saheed-sainik-memorial-in-banbasa-tanakpur-news-hld445988140","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुकडों में मिल रही राशि के चलते अधर में लटका सैन्य शहीद स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुकडों में मिल रही राशि के चलते अधर में लटका सैन्य शहीद स्मारक
विज्ञापन
बनबसा में क्षतिग्रस्त निर्माणाधीन सैन्य शहीद स्मारक।संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। यहां निर्माणाधीन सैन्य शहीद स्मारक का निर्माण पिछले पांच वर्षों से प्रभावित है। टुकड़ों में मिल रही राशि से नया निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है, तब तक पुराना निर्माण क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। गौरव सेनानी कल्याण समिति पदाधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के लोगों के साथ शुक्रवार को शहीद स्मारक का मुआयना किया। उन्होंने एक मुश्त राशि देकर सैन्य शहीद स्मारक का निर्माण शीघ्र पूरा करवाने की मांग की है।
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) के पश्चिमी छोर पर निर्माणाधीन सैन्य शहीद स्मारक खस्ता हाल हो गया है। निर्माण ध्वस्त हो रहा हैं। सैन्य शहीद स्मारक पर झाड़ियां उग आई हैं। टूटफूट हुई है। वहां कूड़ा फैलाया गया है। निर्माण को पिछले माह आई आपदा से खासा नुकसान हुआ है। दीवार तिरछी हो गईं हैं। अधूरे फर्श में कई जगह गड्ढे पड़ गए हैं। स्मारक स्थल से मिट्टी तक उठाई गई है। समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि टुकड़ों में मिल रही राशि से सैन्य शहीद स्मारक का निर्माण कार्य रुका है। केवल 15 प्रतिशत ही निर्माण हो सका है।
समिति सदस्यों ने निर्णय लिया कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर सैन्य शहीद स्मारक को जल्द पूरा करवाने की मांग करेंगे। हालांकि पहले पूर्व सैनिकों ने सैन्य शहीद स्मारक निर्माण रुकने से आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार का फैसला लिया था लेकिन विधायक कैलाश गहतोड़ी के सात लाख रुपये देने की घोषणा पर पूर्व सैनिकों ने बहिष्कार का निर्णय स्थगित कर दिया। निरीक्षण दल में सेवानिवृत्त कर्नल बीडी जोशी, कैप्टन हरीश कापड़ी, कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, कै. राजेंद्र सिंह अधिकारी, पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, सूबेदार मेजर जेएन रखोलिया, सू. देवी दत्त कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
पिछले माह हुई भीषण बारिश से अधूरा निर्माण क्षतिग्रस्त हो गया है। एक बार में ही पूरा निर्माण करने से ही स्मारक गुणवत्तापूर्ण तैयार हो पाएगा। गौरव सेनानी कल्याण समिति को स्मारक की देखरेख के लिए एक व्यक्ति की तैनाती की जरूरत है।
- वसीम जावेद अली, जेई, सिंचाई खंड।