फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   sadbhawana diwas in champawat

Champawat News: सामूहिक रूप से ली सद्भावना की शपथ

Fri, 18 Aug 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 18 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
sadbhawana diwas in champawat
लोहाघाट के जीआईसी जानकीधार में सदभावना दिवस पर शपथ लेते छात्र छात्राएं। स्रोत: ​विद्यालय
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। सद्भावना दिवस पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। सभी ने देश की एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द बनाए रखने की शपथ ली। सभी धर्मों, भाषाओं, क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने की प्रेरणा दी। कहा कि भारतीय संविधान के मुताबिक देश में कानून का सम्मान रखते हुए सभी को सम्मानजनक जीवनयापन करने का अधिकार प्राप्त है।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में प्रभारी अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय, लोहाघाट के जीआईसी जानकीधार में प्रधानाचार्य नरेश चंद्र राय ने शपथ दिलाई। विकास भवन, पुलिस कार्यालय सहित तहसीलदार ज्योति नपलच्याल, उपनिबंधक मुकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक बची सिंह जीना, वैयक्तिक सहायक तनुजा कफल्टिया, वरिष्ठ सहायक मोनिका कन्नौजिया, राजेंद्र जोशी, रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश फर्त्याल, रेखा चौधरी, जीवंती कार्की, भुवन मेहता, शोभा गड़कोटी आदि ने भी शपथ ली।
विज्ञापन

जीआईसी खेतीखान में प्रधानाचार्य कमला वेदी की अध्यक्षता में भाषण, निबंध प्रतियोगिता हुई। वहां शिक्षक कैलाश जोशी, हरीश चंद्र गहतोड़ी, विद्यासागर लोहनी, दिवाकर भट्ट, गुंजन शक्टा, कविता ढेक, नीरज जोशी, मधुसूदन जोशी, जितेंद्र पचौरी आदि रहे। टनकपुर के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल की अध्यक्षता और शिक्षिका हिमानी खर्कवाल के संचालन में सद्भावना दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed