फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   rupees has given by person.

Champawat News: साइबर ठग ने झांसे में लेकर उड़ाई 15 हजार की धनराशि

Sat, 08 Apr 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 08 Apr 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
rupees has given by person.
चंपावत। जिले के सीमांत तामली थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर गूगल पे के माध्यम से 15 हजार रुपये की धनराशि उड़ा ली। पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला तो उसने सूचना तामली थाने में दी। मामले को पुलिस की साइबर सैल को सौंपा गया। तामली निवासी भुवन चंद्र जोशी ने अपने मोबाइल पर एक अज्ञात फोन करने वाले के बताए गए नंबर पर 15 हजार रुपये डाल दिए। भुवन जोशी ने अपने मोबाइल में गूगल पे एकाउंट नहीं होने के कारण अपने पड़ोसी मोहन बोहरा के गूगल पे एकाउंट से अज्ञात कॉलर को 15 हजार रुपये ट्रांसफर किए। कुछ समय बाद अज्ञात कॉलर के नंबर पर फोन किया तो फोन बंद मिला। अपने साथ साइबर ठगी का एहसास होते ही भुवन जोशी ने थाने में धोखाधड़ी की तहरीर दी। साइबर सैल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed