{"_id":"60a00a748ebc3edca35a4194","slug":"rules-are-neglected-by-the-people-champawat-news-hld424468916","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म की शूटिंग के लिए कोरोना नियमों की अनदेखी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म की शूटिंग के लिए कोरोना नियमों की अनदेखी!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में यहां से नौ किमी दूर एबटमाउंट और आसपास के इलाकों में एक फिल्म (फिल्म पहाड़ों से) की शूटिंग के दौरान सुरक्षित दूरी की जमकर धज्जियां उड़ीं। शनिवार को राइकोट मार्ग में फिल्म में फुटबॉल मैच की शूटिंग के वक्त खिलाड़ियों के अलावा दर्शकों की भी अच्छी खासी भीड़ जुट गई। वहीं मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन जांच की बात कह रहा है।
एबटमाउंट और जिले के कई हिस्सों में अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। आरोप है कि शूटिंग के दौरान न केवल सुरक्षित दूरी की अनदेखी हुई, बल्कि काफी लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि शूटिंग का जायजा लेने के बाद उन्होंने पूरी यूनिट को कोविड नियमों के पालन के निर्देश दिए थे। साथ ही फुटबॉल खेल रहे बच्चों को उनके परिजनों की इजाजत से भेजा गया है। इस नजारे को देख कई लोगों ने इसे कोविड नियमों का उल्लंघन बता कार्रवाई की मांग की है।
शूटिंग में कोविड नियमों का उल्लंघन होने के अारोपों की जांच की जाएगी। आरोप सही पाए गए, तो शूटिंग की अनुमति भी निरस्त की जा सकती है।
- विनीत तोमर, डीएम, चंपावत।