{"_id":"57ebf70e4f1c1b073d575f03","slug":"rudrapur-uttarakhand-police-reached-the-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":" सेमीफाइनल में पहुंची रुद्रपुर और उत्तराखंड पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंची रुद्रपुर और उत्तराखंड पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 28 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पहुंची रुद्रपुर और उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्यस्तरीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता में रुद्रपुर और उत्तराखंड पुलिस की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रुद्रपुर की टीम ने असम रेजीमेंट को टाइब्रेकर में 3-1 हराया, जबकि उत्तराखंड पुलिस ने लोहाघाट को 8-2 से हराया। उत्तराखंड पुलिस के सौरभ रावत ने छह गोल किए।
गोरलचौड़ मैदान में पहला मुकाबला उत्तराखंड पुलिस और लोहाघाट के बीच हुआ। उत्तराखंड पुलिस की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाना शुरू किया। उत्तराखंड पुलिस का पहले हाफ के 15वें मिनट से गोल करने का सफर मैच खत्म होने तक जारी रहा। सौरभ रावत ने पहला गोल किया। इसके बाद 23वें और 28वें मिनट में सौरभ ने गोल किया। दूसरे हाफ के 11वें मिनट में लोहाघाट के अंकित ने गोल मारा।
16वें मिनट में उत्तराखंड पुलिस के सौरभ रावत ने एक और गोल किया। 26वें मिनट में लोहाघाट के रोहित ने गोल किया। इसके बाद मैच खत्म होने तक उत्तराखंड पुलिस के सौरभ ने दो एवं दीपक ने एक गोल कर लोहाघाट को बुरी तरह हरा दिया।
विज्ञापन
दूसरा मैच असम रेजीमेंट और रुद्रपुर के बीच खेला गया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के 30वें मिनट में असम रेजीमेंट के हाइलेन ने गोल कर दिया। इसके तीन मिनट बाद ही रुद्रपुर के राजा रावत गोल कर मैच को बराबरी पर ले आए।
नतीजे के लिए टाइब्रेकर का सहारा लेना पड़ा, इसमें रुद्रपुर की तरफ से नितिन, राजा रावत और शुभम ने गोल किया, जबकि असम रेजीमेंट के हाइलेन ही गोल कर सके। रुद्रपुर के गोलकीपर आनंद मोहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल बचाए। रेफरी सुनील कुमार, गौरव खोलिया, हीरा सिंह, भूपाल नेगी और अमित वर्मा थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और रघुराज देउपा ने सुनाया।