फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rs 700 collected in the name of the injured stitches

घायलों से टांके लगाने के नाम पर वसूले 700 रुपये

Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन

भारतोली हादसे के बाद पीपीपी अस्पताल की बेशर्मी का वाकया सामने आया। सड़क दुर्घटना के घायलों को टांके लगाने के नाम पर एक स्वास्थ्य कर्मी ने घायलों से 700 रुपये वसूले। शिकायत होने पर रुपये वापस किए गए। एक तरफ घायलों के त्वरित और बेहतर इलाज के लिए चौपर से तीन लोगों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया। वहीं यहां के पीपीपी अस्पताल ने यहां भर्ती सात घायलों में से कुछ लोगों से रुपये वसूलने की कोशिश की।

विज्ञापन


घायलों के परिजन मनोज कालाकोटी ने बताया कि संजय, जगदीश, हेतराम और रोशन लाल को टांके लगाने के एवज में फीस के नाम पर तकनीशियन मोरपाल सिंह ने घायलों के तीमारदारों से 700 रुपये ऐंठ लिए। मनोज ने बताया कि इस तकनीशियन ने कहा कि यह उसकी फीस होती है। इस रकम को लेने के बाद कोई रसीद भी नहीं दी गई। इस बात की भनक लगने पर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की। तब जाकर तकनीशियन ने मनोज को रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन


प्रबंधन ने तकनीशियन को हटाया
शिकायत मिलने के बाद पीपीपी अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी ओटी तकनीशियन को तत्काल हटा दिया है। पीपीपी मोड के प्रबंधक शिव श्रीवास्तव का कहना था कि घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए पीपीपी मोड के डॉक्टरों ने पूरी ताकत झोंकी। तकनीशियन मोरपाल सिंह ने घायलों के परिजन से रुपये लेकर निंदनीय काम किया है। इसके लिए तकनीशियन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उधर, प्रभारी सीएमओ डा.रश्मि पंत ने कहा कि दुर्घटना में घायलों से इलाज के तहत किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed