फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rs 14 crore approved for Manch-Tamli road

Champawat News: मंच-तामली सड़क के लिए 14 करोड़ रुपये मंजूर

Wed, 28 Aug 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 28 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rs 14 crore approved for Manch-Tamli road
चंपावत के मंच–तामली सड़क सुधारीकरण कार्य के शुभ अवसर पर मौजूद लोग। संवाद
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही सुगम होगी और क्षेत्र का पर्यटन भी बढ़ेगा। 50 किमी मंच-तामली सड़क का सुधार होने से 15 हजार की आबादी के साथ ही सीमा पर तैनात एसएसबी औ पुलिस बल के जवानों को भी लाभ मिलेगा। केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के तहत 14.41 करोड़ रुपये डामरीकरण, नवीनीकरण और सुधारीकरण के लिए मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग के निर्माण से गुरु गोरखनाथ आने वाले पर्यटकों की यात्रा सुगम होगी। देशी विदेश के पर्यटकों के लिए पहुंच आसान होगी। बुधवार को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और मुकेश महराना ने भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी जिले के अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कैलाश सिंह बोरा ने इस कार्य को स्वीकृत कराने के लिए सीएम का आभार जताया और कहा बताया कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग कर रहे थे। इस दौरान कैलाश सिंह बोहरा, दलीप महर, देवेंद्र जोशी, विजय नाथ सिंह, सूरज प्रहरी, अर्जुन महर, अपर अभियंता लोनिवि नरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, रमेश जोशी, वनविभाग के कर्म सिंह, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
सड़क बदहाल होने के कारण आवाजाही करना आसान नहीं था। इस कार्य को कराने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का तल्लादेश की जनता आभारी है। इससे क्षेत्र का पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम सिंह महर, बुरगुल, तामली।
कोट
सड़क बदहाल होने के कारण आवाजाही करना आसान नहीं था। दशकों पूर्व सड़क का निर्माण हुआ था। नेपाल सीमा से लगे दर्जनों गांवों को इस सड़क सुधारीकरण से लाभ होगा।
श्याम राम कोहली, पूर्व क्षेत्र पंचायत, सीमिय उरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed