फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rohit and Anita ran fastest in Farrata

फर्राटा में रोहित और अनीता दौड़े सबसे तेज 

Wed, 06 Sep 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Wed, 06 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rohit and Anita ran fastest in Farrata
चंपावत में विद्या मंदिर की खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
 यहां विद्या भारती संचालित स्कूलों की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने  किया। 
विज्ञापन



गोरलचौड़ मैदान में शुरू हुई इस खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वप्रथम गत वर्ष के चैंपियन गोविंद बोहरा ने मशाल दौड़ लगाई। उसके बाद किशोर वर्ग की सौ मीटर की फर्राटा दौड़ में रोहित जोशी, ललित खाती, पारस बोहरा तथा बालिका वर्ग में अनीता पाटनी, निकिता उपाध्याय और कृतिका पहले तीन स्थान में रहे। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंकिता पाटनी और प्रिया पाटनी और बालक वर्ग में सूरज और सुनील महर, 600 मीटर दौड़ में पारस और ललित तथा बालिका वर्ग में प्रिया और अमिता पहले दो स्थानों में रहे।
विज्ञापन


 प्रतियोगिताओं के निर्णायक में चंदन अधिकारी, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा और अमित टम्टा आदि शामिल रहे। प्रतियोगिताओं का संचालन आचार्य विक्रम फर्त्याल और गंगा सिंह ने किया। इस मौके पर विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रबंधक अमरनाथ वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ.मदन सिंह पाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, डॉ.वीसी सुतेड़ी डॉ. बीसी जोशी, बीडी फुलारा, डॉ. डीडी जोशी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं का समापन बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed