फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rodways Staff of Tanakpur

रोडवेज कर्मचारियों ने एआरएम कार्यालय में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Rodways Staff of Tanakpur
टनकपुर में एआरएम कार्यालय में धरने पर बैठ प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। चालक-परिचालाक का आवंटन और लंबे रूट पर नई बसें आवंटित करने समेत 22 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी इंपलाइज यूनियन से जुड़े को कर्मचारी सोमवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने एआरएम कार्यालय में धरने में बैठकर प्रदर्शन किया। एआरएम केएस राणा से वार्ता में मांगों पर सहमति बनने पर धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया। एआरएम ने अपने स्तर भी सभी मांगों पर अमल का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी और क्षेत्रीय मंत्री हुकुम चंद के संयुक्त नेतृत्व में कर्मचारी एआरएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ कर प्रदर्शन किया। बाद में एआरएम केएस राणा और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता में एआरएम ने अपने स्तर की सभी मांग पर जल्द अमल करने का आश्वासन दिया। चालक-परिचालक आवंटन करने और आगरा, कानपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, ग्वालियर आदि लंबे मार्गों पर नई बसें आवंटित करने समेत अन्य मांगों को पूरा कराने की बात कही है। वार्ता में क्षेत्रीय मंत्री कपिल त्रिपाठी, डिपो अध्यक्ष अमरिंदर श्रीवास्तव, डिपो मंत्री हुकुम चंद, रमेश जोशी, किशन चंद, किशन सिंह, किशोर, लखविंदर, सतनाम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed