फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rock mafia are rip sew

माफिया चीर रहे चट्टानों का सीना

Fri, 13 May 2016 10:14 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 13 May 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Rock mafia are rip sew
माफिया चीर रहे चट्टानों का सीना - फोटो : अमर उजाला

माफिया चट्टानों का सीना चीरकर उसे खोखला कर रहे हैं। गलचौड़ा-बाराकोट और गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क पर लंबे समय से अवैध खनन चल रहा है। जगह-जगह से पत्थरों की चोरी की जा रही है, लेकिन प्रशासन अनदेखा कर रहा है, जिस कारण लोगों और वाहन स्वामियों को हर वक्त पहाड़ से पत्थर गिरने का भय बना रहता है।

विज्ञापन


गलचौड़ा-बाराकोट और गल्लागांव-देवलीमांफी की पहाड़ी से लंबे समय से माफिया पत्थर निकाल कर बेच रहे हैं। हालांकि इस सड़क से पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी गुजरते हैं पर उनको यहां हो रहे खनन और धड़ल्ले से निकाले जा रहे पत्थर दिखाई नहीं दे रहे हैं। इन सब के कारण माफिया के हौसले बुलंद है। पत्थरों को निकालने से रोकने पर ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है। लगातार हो रहे खनन से थोड़ी सी बारिश में गलचौड़ा-बाराकोट और गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क पर मलबा आने से यातायात भी बंद हो जाता है।
विज्ञापन



तहसीलदार बोले-कार्रवाई के दिए हैं निर्देश
तहसीलदार बहादुर सिंह माहरा का कहना है कि यह बात उनके संज्ञान में अभी आई है। उन्होंने कानूनगो, पटवारियों को ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि अवैध रूप से पत्थर निकालने और उनकी बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed