फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways workers took to the street

सड़क पर उतरे रोडवेज कर्मी

Thu, 15 Sep 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 15 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers took to the street
वेतन का भुगतान नहीं मिलने पर क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
माह के पंद्रह दिन बीतने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं होने से खफा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पर निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वेतन का भुगतान नहीं होने पर हर दिन गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।

परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में सड़क पर उतरे रोडवेज कर्मचारियों का कहना था कि माह के पंद्रह दिन बीतने के बाद भी निगम प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि निगम प्रबंधन ने पूर्व में हुए समझौते के तहत हर माह की पहली तारीख को वेतन का भुगतान करने का भरोसा दिलाया था। प्रदर्शन में क्षेत्रीय मंत्री बलदेव प्रसाद, जगदीश पुरी, उमेश पंत, सतीश ज्याल, किशोर नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed