फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways will operate 11 buses to go to army recruitment

सेना भर्ती में जाने के लिए रोडवेज करेगा 11 बसों का संचालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Roadways will operate 11 buses to go to army recruitment
लोहाघाट (चंपावत)। रानीखेत में होने वाली सेना भर्ती के लिए लोहाघाट रोडवेज डिपो की ओर से युवाओं की मांग पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। पूर्व में रोडवेज की ओर से चारों ब्लाकों से एक-एक बसों का संचालन करने का निर्णय लिया था। अब रोडवेज की ओर से बसें भेजने की तिथि में संशोधन करने के साथ 11 बसों का संचालन रानीखेत के लिए किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि युवाओं की मांग पर डिपो से बस भेजने की तिथि में बदलाव करने के साथ बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। बताया कि 17 फरवरी को सुबह 10 बजे लोहाघाट से वाया शहर पाठक होते हुए रानीखेत के लिए चार बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि 18 फरवरी को चंपावत से रानीखेत के लिए सुबह नौ बजे पांच बसें, इसी दिन बाराकोट से रानीखेत के लिए एक बस, 19 फरवरी को पाटी से रानीखेत के लिए सुबह 10 बजे एक बस का संचालन किया जाएगा। एजीएम ने बताया कि युवाओं की भीड़ को देखते हुए बसे कम पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

भर्ती रैली के लिए पर्याप्त रोडवेज बसें उपलब्ध कराएं
चंपावत। भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर रानीखेत में होने वाली सेना भर्ती के लिए पर्याप्त संख्या में रोडवेज बसों के संचालन की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत विकासखंड के युवाओं की भर्ती 20 फरवरी को होने वाली है। इसमें चंपावत से पांच सौ से अधिक युवा प्रतिभाग करेंगे। युवाओं का कहना था कि इस संबंध में विधायक कैलाश गहतोड़ी की ओर से भी पूर्व में रोडवेज के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने 18 फरवरी को चंपावत रोडवेज बस स्टेशन से पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था किए जाने की मांग की। भाजयुमो युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में मंडलीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपने वालों में राजन सिंह, बबलू सिंह, तेज सिंह, तुलसी प्रसाद, सुनील जोशी, दिनेश जोशी, जीवन जोशी, आशीष चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अमित सिंह, भुवन सिंह रैंसवाल, बृजेश सिंह महराना, हीरा सिंह, मुकेश कुमार, राहुल सिंह आदि युवा शामिल रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed