{"_id":"575850e74f1c1b1f349c51f3","slug":"roadways-in-the-open-recruitment-of-drivers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में चालकों की खुली भर्ती का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में चालकों की खुली भर्ती का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर ,चंपावत
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज में चालकों की खुली भर्ती का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में चालकों की खुली भर्ती के विरोध में रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। यूनियन ने कहा कि आउट सोर्सिंग पर पहले से काम करने वाले चालकों को नियमित किए बिना किसी की भी भर्ती की गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। यूनियन ने मंडलीय प्रबंधक अनूप रावत को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
परिवहन निगम में तीन सौ चालकों की खुली भर्ती की अधिसूचना जारी होने से रोडवेज के आउट सोर्सिंग चालकों में गुस्सा है। कहा किसी भी सूरत में खुली भर्ती नहीं होने दिया जाएगा। बुधवार को यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन के नेतृत्व में टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ के आउटसोर्सिंग के कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर यहां क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पर निगम प्रबंधन और शासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में क्षेत्रीय मंत्री नीरज सिंह, पिथौरागढ़ के सुरेश पांडेय, मनोज मिश्रा, जमुना देवी, शेर सिंह बिष्ट, रवि शर्मा, सलज, सुरेंद्र चिलवाल, मनोहर चंद, प्रवीन बसेड़ा, प्रकाश भट्ट, जस राम, राजेश गिरि, चंद्रशेखर, प्रहलाद, राजेश अरोड़ा, लोहाघाट के गजेंद्र द्विवेदी, जगदीश, संजीव चंद, मो. अकरम, वकील, अमित कपूर, शेर सिंह, धीरज प्रसाद, मनोज कुमार, दीपक कश्यप, प्रकाश गड़कोटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन