फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways buses will run from Tanakpur, Champawat, Lohaghat to Ranikhet for army recruitment.

सेना भर्ती के लिए टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट से रानीखेत चलेंगी रोडवेज की बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run from Tanakpur, Champawat, Lohaghat to Ranikhet for army recruitment.
टनकपुर (चंपावत)। केआरसी रानीखेत में 15 फरवरी से शुरू हो रही सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए रोडवेज ने टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट से पर्याप्त बसों के संचालन की तैयारी की है। टनकपुर से रानीखेत के लिए चल रही एक नियमित बस सेवा के अतिरिक्त भर्ती वाले दिन बीआरओ के आंकड़ों के अनुरूप रानीखेत के लिए बसें चलेंगी।
विज्ञापन

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में खासा उत्साह है। चंपावत जिले से भी हजारों की संख्या में युवा भर्ती रैली में शामिल हो रहे हैं। जिले में सिर्फ टनकपुर स्टेशन से ही रानीखेत के लिए एक नियमित बस चलती है, जबकि चंपावत और लोहाघाट से रानीखेत के लिए सीधे बस सेवा नहीं है। जाहिर है कि ऐसे में भर्ती में शामिल होने जा रहे युवाओं के सामने रानीखेत जाने के साधन की कमी होगी। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने रोडवेज को भर्ती वाले दिनों में जिले के तीनों स्टेशनों से रानीखेत के लिए बस चलाने के निर्देश दिए हैं। सहायक महाप्रबंधक (संचालन) केएस राणा ने बताया कि रानीखेत के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। जरूरत के अनुरूप बसों का संचालन किया जाएगा। लोहाघाट के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र गौतम ने बताया कि लोहाघाट और चंपावत से एक-एक बस चलाने की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ी तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रानीखेत के लगाई गई बसों के चालक और परिचालकों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि युवाओं को बसों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed