{"_id":"6553aa8268129b20bb0608d5","slug":"roadways-also-geared-up-for-bhaiyaduj-additional-buses-will-be-operated-champawat-news-c-229-1-shld1009-3342-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भैयादूज के लिए रोडवेज ने भी कसी कमर, अतिरिक्त बस का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भैयादूज के लिए रोडवेज ने भी कसी कमर, अतिरिक्त बस का होगा संचालन
Tue, 14 Nov 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
गोवर्द्धन पूजा में टनकपुर में गाय को खिलाता नन्हा बच्चा। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। भैयादूज पर्व को देखते हुए रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बस का पुख्ता इंतजाम किया है।
मंगलवार को रोडवेज स्टेशन से दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून, बरेली, हल्द्वानी, ऋषिकेश आदि मार्गों पर 15 बस का संचालन किया गया। बुधवार को भैयादूज के चलते यात्रियों की काफी भीड़ रहने की संभावना है। रोडवेज के समय संचालन लिपिक नरेश करायत ने बताया कि दीपावली पर्व के चलते यात्रियों की संख्या काफी कम रही।
बस को क्षमता से कहीं कम सवारियों के साथ गंतव्य की ओर रवाना किया गया। करायत ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बस का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
भैयादूज पर्व के लिए बहनों ने ओखल में कूटे च्यूड़े
कनालीछीना/मूनाकोट/गंगोलीहाट। सीमांत जिले में भैयादूज पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने ओखल में धान कूटकर च्यूड़े तैयार किए। बुधवार को इन च्यूड़ों को भाइयों का सिर पूजन कर उनके दीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की जाएगी। इस मौके पर भाई अपनी बहनों को भेंट देते हैं।
पनखोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद बल्लभ पांडेय ने बताया कि सुबह से ही गांव के हर घर में च्यूड़े बनाने का कार्य चल रहा है। क्वारबन सहित आसपास के दर्जनों गांवों में महिलाएं धान कूटकर च्यूड़े तैयार कर रही हैं। क्वारबन के प्रधान योगेंद्र सिंह ने बताया कि भैयादूज की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
उधर गंगोलीहाट में दीपावली त्योहार के बाद मंगलवार को गोवर्धन पूजा के दिन गाय की पूजा की गई। साथ ही धान ओखल में कूट कर च्यूड़े तैयार किए गए। भैयादूज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संवाद
जिले भर में गोवर्धन पर्व की रही धूम
गोमाता की पूजा कर खिलाए पकवान
चंपावत/लोहाघाट। जिले भर में गोवर्धन पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गोमाता की पूजा कर उन्हें पकवान खिलाएं गए। गायों को फूलों की माला पहनाकर गोवंश के संरक्षण का संकल्प लिया गया। चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के गांवों में सुबह से ही पर्व को लेकर में महिलाओं में खासा उत्साह रहा। गोशालाओं की साफ-सफाई के बाद गोवंश को नहलाकर उनकी पूजा कर विभिन्न पकवान खिलाए गए। संवाद