फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road would otherwise not vote Balatdi slogan People

रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करेंगे बालातड़ी के लोग

Fri, 16 Sep 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 16 Sep 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
Road would otherwise not vote Balatdi slogan People
रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करेंगे बालातड़ी के लोग - फोटो : अमर उजाला
आजादी के बाद से सड़क का सपना देख रहे पाटी विकासखंड के बालातड़ी गांव के लोगों ने विधानसभा चुनावों का बायकाट करने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान हरीश भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि समस्याएं आज भी जस की तस है, ऐसे में वह विधानसभा चुनाव में किसी को भी वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन


 ग्रामीणों का कहना है कि चुनावों के दौरान सभी पार्टियों के नेता सड़क बनाने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सभी नेता गांव की ओर पीठ फेर देते हैं। हालात यह है कि इस गांव की प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को 15 दिन पहले ही लोग पाटी या लोहाघाट में अपने रिश्तेदारों के घर या होटलों में ले आते हैं। इसके लिए कई लोगों को कर्ज लेना पड़ता है।
विज्ञापन


सड़क न होने से गांव से 25 फीसदी लोग अन्यत्र जगह चले गए हैं और अन्य लोग यहां से जाने का मन बना चुके हैं। ग्रामीणों की बैठक में कहा गया कि तीन बार पीएमजीएसवाई से सड़क के लिए सर्वे किया गया, लेकिन सड़क बननी शुरू नहीं हुई। गांव के लोगों को सड़क तक आने के लिए सात किमी लंबे दुर्गम रास्तों को पैदल तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार की आबादी वाले इस गांव में जीआईसी, जूनियर हाईस्कूल तथा तीन प्राथमिक विद्यालय हैं। सड़क न होने से गांव का विकास ठहर सा गया है। तारा दत्त भट्ट, घनश्याम भट्ट, हेम भट्ट, बीडीसी सदस्य केशव राम, सुरेश भट्ट, रमेश भट्ट, आनंद भट्ट, जीवन भट्ट ने कहा कि आगामी चुनावों में रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed