फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road workers get trapped due to non-payment of salary, circle manager

वेतन न मिलने से रोडवेजकर्मी भड़के , मंडलीय प्रबंधक को घेरा

Fri, 21 Jul 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Fri, 21 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Road workers get trapped due to non-payment of salary, circle manager
टनकपुर में आरएम कार्यालय में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
समय पर वेतन का भुगतान न किए जाने से आक्रोशित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने मंडलीय प्रबंधक का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने एसीपी का भुगतान किए जाने की भी मांग उठाई। मंडलीय प्रबंधक द्वारा तत्काल वेतन की राशि बैंक खातों में जमा कराने के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए। उन्होंने भविष्य में समय पर वेतन का भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में परिषद से जुड़े कर्मचारी नारेबाजी करते हुए मंडलीय प्रबंधक संचालन के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मंडलीय प्रबंधक लेखराज सिंह का घेराव कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि प्रबंधक की लापरवाही से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जून माह का वेतन 21 दिन बाद भी नहीं मिल पाया है। लंबित एसीपी का भी भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर मंडलीय प्रबंधक ने बताया कि वाह्य स्रोत व टनकपुर डिपो व पिथौरागढ़ डिपो के कर्मचारियों का वेतन बैंक में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंडलीय कार्यशाला, मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय व लोहाघाट डिपो के कर्मचारियों का वेतन शुक्रवार ही बैंकों में भेजा जा रहा है। उन्होंने शीघ्र ही एसपी का भी भुगतान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय प्रबंधक के आश्वासन के बाद ही कर्मचारी शांत हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अब निगम के सभी कर्मचारियों को हर माह के प्रथम सप्ताह में वेतन का भुगतान नहीं हुआ उनका संगठन व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के क्षेत्रीय मंत्री बलदेव प्रसाद, इंद्र सिंह बिष्ट, खीम राम आर्या, सतीश ज्याल, रमेश चंद्र भट्ट, चतरपाल सिंह, नवीन चंद्र जोशी, गोपाल सिंह, विपुल त्रिपाठी, सतीश उप्रेती आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed