फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road to cabinet minister's village closed for seven months will open

Champawat News: डीएम से की ढटीगांव में मनरेगा के कार्यों की जांच की मांग

Fri, 29 Dec 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 29 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Road to cabinet minister's village closed for seven months will open
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के ढटी गांव में मनरेगा के तहत हुए कार्यों की ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई है। विकास कार्यों की जांच की मांग को लेकर ग्राम प्रधान के ससुर ने डीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ढटी गांव के ग्राम प्रधान मुन्नी देवी के ससुर अमरनाथ ने डीएम नवनीत पांडेय को ज्ञापन देकर बताया कि ढटी गांव में मनरेगा के तहत बगैर ग्राम प्रधान की अनुमति के कई निर्माण कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहू जब ग्राम प्रधान बनी तो पति गोविंद नाथ की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इससे ग्राम प्रधान पति की देखभाल के चलते कई कार्य नहीं नहीं करवा पाई। गांव के दबंगों ने मौके का फायदा उठाकर बगैर ग्राम प्रधान के अनुमति और हस्ताक्षर के मनरेगा के कई कार्य करवा दिए। बुजुर्ग ससुर ने बताया कि जांच की मांग के लिए पूर्व में उन्होंने तत्कालीन डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन दिया था। उस पर जांच तो हुई, लेकिन संतोष जनक उत्तर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अगर ग्राम प्रधान गांव में जाकर कुछ कहती है तो उन्हें जान से मारने और फंसाने की धमकी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed