{"_id":"74983281aec00dd19d5436e0acea9ff0","slug":"road-starved-village-i-forti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड की कमी से जूझ रहा सब्जी उत्पादक फोर्ती गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड की कमी से जूझ रहा सब्जी उत्पादक फोर्ती गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष, ग्रामीण निर्माण विभाग एवं मत्स्य विभाग के अपर सचिव गोविंद ओली ने फोर्ती गांव में ग्रामीणों के बीच रात बिताई। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से कई समस्याओं पर चर्चा करते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। बुधवार को उन्होंने गांव के विभिन्न वार्डों में बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली। सब्जी उत्पादक गांव होने के बावजूद यहां सड़क की कमी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है।
विज्ञापन
आवासविहीन लोगों ने उन्हें आवासीय सुविधा देेने, कुछ मोहल्लों में पीने के पानी की समस्या बताई गई। अपर सचिव ने ग्रामीणों से सड़क निर्माण का प्रस्ताव एवं उसमें होने वाली भूमि का अनापत्ति प्रमाणपत्र शीघ्र देने को कहा, जिससे इस इलाके को मेरा गांव मेरी सड़क योजना में शामिल किया जा सके। अपर सचिव ने यहां हुए निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। बीडीसी सदस्य शंकर बगौली, ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद, सरपंच सतीश बगौली, प्रकाश पुनेठा, महेश सुतेडी, मुकेश बगौली, विनोद बगौली, उमेश पुनेठा, त्रिलोचन आदि ने विभिन्न समस्याएं बताई।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी केएस नयाल, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता केके पंत, सहायक अभियंता बीसी बौड़ाई, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक त्रिभुवन मौर्या, डीपीओ रचना कोरंगा, ग्राम विकास अधिकारी शार्दुल तड़ागी, एनएस कार्की, एडीओ समाज कल्याण एमडी भट्ट ने विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन