{"_id":"5730d98d4f1c1b2333919b39","slug":"road-started-by-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Tue, 10 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी ने खोली रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। रविवार को हुई भारी वर्षा से कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने से कई वाहन फंसे रहे। गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क में 19 स्थानों में मलबा आने से रोड अवरुद्ध हो गई थी। लोनिवि के अभियंता चंद्रशेखर मुरारी की देखरेख में रविवार से ही सड़क को यातायात योग्य बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
मुरारी का कहना है कि भारी वर्षा के चलते बाराकोट लिंक, खोलासुनार, बैड़ा-लुवाकोट, कामाज्यूला-भनार सड़कें अवरुद्ध हो गई थी। जिनमें से अधिकांश सड़कों को सोमवार शाम तक यातायात योग्य बना दिया गया। कामाज्यूला-भनार सड़क को मंगलवार तक खोल दिया जाएगा। सभी सड़काें को खोलने के लिए लोनिवि हरसंभव उपाय कर रही है।
विज्ञापन