{"_id":"5fc288718ebc3e9b8d708d42","slug":"road-of-forti-village-will-be-widened-champawat-news-hld405530513","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ती सड़क के चौड़ीकरण को 245 लाख रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्ती सड़क के चौड़ीकरण को 245 लाख रुपये स्वीकृत
विज्ञापन
मायावती मार्ग में बनीगांव से फोर्ती गांव के लिए इसी सड़क को किया जाएगा चौड़ा।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के फोर्ती गांव के लोगों के लिए खुशखबरी है। गांव के लिए पूर्व में विधायक निधि से बनी सड़क को और चौड़ा करने के लिए शासन से 245 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिसके लिए लोनिवि की ओर से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पूर्व में मायावती मार्ग पर बनीगांव से फोर्ती के लिए वर्ष 2018-19 में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विधायक निधि से तीन किमी सड़क काटी गई थी। वर्तमान में इस पर दोपहिया और हल्के वाहनों की आवाजाही ही हो पा रही है। राज्य योजना मद से सड़क के निर्माण के लिए 245 लाख रुपये शासन की ओर से और स्वीकृत किए गए हैं। इससे सड़क की चौड़ाई छह मीटर तक हो जाएगी। सड़क बनने से गांव की करीब ढाई हजार की आबादी को इसका लाभ मिल पाएगा। संवाद
गांव के लोगों को मिलेगा लाभ
लोहाघाट (चंपावत)। सरपंच सतीश बगौली का कहना है कि गांव के लिए सड़क बनने से लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। सड़क के अभाव में लोगों को अपना राशन, भवन सामग्री आदि घोड़ों से ढुलान कर लाया जाता था। इससे ढुलान में लोगों के काफी पैसे खर्च हो जाते थे। सड़क बनने से लोगों के धन और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
अभी तक नहीं मिल सका मुआवजा
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण शंकर बगौली का कहना है कि पूर्व में विधायक निधि से कटी सड़क में सेब का बगीचा कटा है। जिसका अभी तक मुआवजा तक नहीं मिल पाया है। सड़क डेढ़ किमी और आगे जाने से पूरे गांव के लोगों को इसका फायदा मिलता।
कोट
मायावती मार्ग पर बनीगांव से फोर्ती तक तीन किमी सड़क राज्य योजना से स्वीकृत हुई है। इसके लिए शासन की ओर से 245 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पूर्व में इस सड़क को विधायक निधि से तीन मीटर चौड़ाई में काटा गया था। अब सड़क की चौड़ाई छह मीटर तक काटी जाएगी।
एमसी पलड़िया, ईई, लोनिवि।