फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road Cleaning by Local Villager

आपस में चंदा जुटाकर और श्रमदान से सुधारा रास्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Road Cleaning by Local Villager
चंपावत के खर्ककार्की में श्रमदान से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करने वाले ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। प्रशासन की अनदेखी के बाद जिला मुख्यालय की खर्ककार्की ग्राम पंचायत के युवाओं ने चंदा जुटाकर क्षतिग्रस्त रास्ते को श्रमदान के माध्यम से सुधार दिया। इससे प्रशासन को आइना दिखाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से गांव के कई रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस पर चलना मुश्किल हो गया था। स्कूली बच्चों के साथ साथ अन्य लोगों के लिए भी रास्ते पर जान जोखिम में डाल कर चलना पड़ रहा था लेकिन खर्ककार्की ग्राम पंचायत का आधा हिस्सा नगर पालिका में और शेष भाग ग्राम पंचायत में शामिल है। इस कारण गांव की बस्ती को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने पहले नगर पालिका में ज्ञापन देकर रास्ता ठीक करने की मांग की थी। फिर ग्राम पंचायत से भी गुहार लगाई थी लेकिन रास्ता सुधारने के लिए जरूरी कार्यवाही नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका और ग्राम पंचायत की उपेक्षा से त्रस्त क्षेत्र के लोगों ने आपस में चंदा एकत्र करने के साथ ही श्रमदान कर रास्ते की मरम्मत की। रविवार और सोमवार को स्थानीय निवासियों ने चंदा एकत्र किया और श्रमदान कर रास्ते को समतल कर दिया।

इसके बावजूद रास्ता पूरी तरह ठीक नहीं हो सका है। उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की मांग की है। सूरज बोहरा, पंकज, जितेंद्र, सूरज आदि ने श्रमदान किया। उन्होंने रास्ते को न सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed