फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road Block in Poornagiri

दरकी चट्टान हटाने के लिए विभाग के पास संसाधन ही नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Road Block in Poornagiri
मां पूर्णागिरि धाम में हनुमान चट्टी के पास सड़क में आया दरकी चट्टान का मलवा व भारी-भरकम पत्थर। (वि? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर- पूर्णागिरि मार्ग पर हनुमान चट्टी के पास पहाड़ी दरकने से सड़क पर आया भारी पत्थर दूसरे दिन भी नहीं हटाया जा सका। इसके चलते यह मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। सड़क पर आए इस पत्थर को हटाने के लिए लोनिवि के पास संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन

विभाग ने जेसीबी से सड़क पर आए मलबे हटाने का काम तो शुरू कर दिया है। लेकिन बगैर ब्रेकर मशीन के इस पत्थर हटा पाना संभव नहीं है। विभाग ने अब एनएचआई से ब्रेकर मशीन की मांग की है। इधर सड़क बंद होने पूर्णागिरि धाम में फंसे श्रद्धालुओं को सोमवार को पैदल रास्ते से निकाला।
विज्ञापन

बारिश के कारण रविवार को दोपहर में टनकपुर- पूर्णागिरि मार्ग पर हनुमान चट्टी के पास दरकी चट्टान का बड़ा हिस्सा सड़क पर आने से मार्ग बंद पड़ा है। सड़क पर आया चट्टान का भारी पत्थर करीब दस मीटर ऊंचा है। सोमवार की सुबह बारिश थमने के बाद विभाग ने जेसीबी लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन पत्थर को बगैर तोड़े हटा पाना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट ने बताया कि पत्थर तोड़ने के लिए एनएचआई से ब्रेकर मशीन की मांग की गई है। अभी तक ब्रेकर मशीन नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में सोमवार को सड़क के खुलने की उम्मीद कम है।
इधर चट्टान दरकने से पूर्णागिरि धाम में फंसे श्रद्धालुओं को रविवार की रात पूर्णागिरि धाम में ही काटनी पड़ी। सोमवार की सुबह बारिश थमने के बाद पुलिस ने पैदल रास्ते से आवाजाही की अनुमति देकर फंसे यात्रियों को निकाला। हालांकि अब पैदल रास्ते से पूर्णागिरि आने-जाने की अनुमति दे दी गई है। सोमवार को भी काफी संख्या में यात्री दर्शन के लिए पूर्णागिरि धाम पहुंचे।
पूर्णागिरि मार्ग पर दूसरा अवरोधक बन गई है हनुमान चट्टी में दरक रही पहाड़ी
बरसात के दिनों में पूर्णागिरि मार्ग में बाटनागाड़ के बाद हनुमान चट्टी के पास दरक रही पहाड़ी दूसरा अवरोधक बन गई है। बता दें कि हनुमान चट्टी के पास दरकी पहाड़ पिछले कई सालों से धीरे-धीरे दरक रही है। इस बार चट्टान का एक बड़ा हिस्सा ही दरक कर सड़क में आ गया है।

मंदिर समिति ने की फंसे यात्रियों के भोजन और रहने की व्यवस्था
हनुमान चट्टी में चट्टान दरकने से पूर्णागिरि धाम में फंसे यात्रियों के लिए एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के निर्देश पर मंदिर समिति और धर्मशाला संचालकों ने निशुल्क भोजन और रहने की व्यवस्था की। जिससे फंसे यात्रियों को खराब मौसम में राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed