फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road band in Champawat

बाराकोट के सिंगदा के पास छह घंटे बंद रहा एनएच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Road band in Champawat
चंपावत जिले में बाराकोट के समीप मलबा आने से एनएच बंद। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन-स्वांला के बाद अब बाराकोट के सिंगदा की पहाड़ी नई मुसीबत बनकर आई है। आए दिन वहां चट्टान दरकने से आवाजाही बाधित हो रही है। इससे यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सिंगदा के पास पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया। इससे आवाजाही ठप हो गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों और वाहनों का काफिला जमा हो गया। सूचना मिलते ही एनएच की टीम जेसीबी, पोकलैंड मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई। तमाम प्रयासों के बाद 11:30 बजे एनएच से मलबा हटाया जा सका। इस दौरान रुक-रुक कर पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। करीब छह घंटे तक सैकड़ों यात्री चाय, पानी तक के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

चंपावत जिले के बंद आंतरिक मोटर मार्ग
अमोड़ी-छतकोट, खटोली मल्ली-वैला, बगौटी-डुंगरालेटी, डुंगराबोरा-कायल-मटियानी, रौसाल-डुंगराबोरा और सूखीढांग-डांडा मीडार।
कहां, कितनी हुई बारिश
बनबसा - 6 मिमी
पाटी - 4 मिमी
चंपावत - 3 मिमी
लोहाघाट - 1 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed