फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road band in Barakot

बाराकोट में चामी-काकड़ी मोटर मार्ग बना बदहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Road band in Barakot
चामी-काकड़ी मोटर मार्ग कीचड से लबालब भरा हुआ। जोखिम उठाकर आवागमन करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में चामी-काकड़ी की सड़क बदहाल है। सड़क में डामरीकरण न होने से बरसात में इस सड़क में वाहन चालक जान हथेली पर लेकर चलने को मजबूर हैं। मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। शीघ्र सड़क की हालत न सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि दीवान सिंह बिष्ट का कहना है कि करीब 20 वर्ष पूर्व लोनिवि की ओर से चामी-काकड़ी सड़क का निर्माण किया गया था। डामरीकरण न होने से मोटर मार्ग बारिश के दिनों में कीचड़ से लबालब भर जाता है। इसमें रपटकर वाहन चालक चोटिल होते आ रहे हैं। लोनिवि के अधिकारियों से कई बार डामरीकरण की मांग की गई लेकिन लोनिवि सड़क की अनदेखी कर रहा है। कहा कि विभाग की ओर से जेसीबी भेजकर मिट्टी हटाई जाती है, कुछ समय बाद फिर वही हाल हो जाता है। ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर, टीका सिंह, जगदीश सिंह, देब सिंह आदि ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क सुधारने की मांग की है। आंदोलन की चेतावनी दी है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया का कहना है कि बजट मिलने पर समस्या का समाधान किया जाएगा। बताया कि विभाग की ओर से जेसीबी भेजकर सड़क से मलबा कई बार हटाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed