फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rjoadways

बाल-बाल बचे 40 मुसाफिर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rjoadways
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में तिलौन के पास ब्रेक फेल होने से पहाड़ी पर टकराई रोडवेज क? - फोटो : CHAMPAWAT
रोडवेज बस का ब्रेक फेल होने से बस बेकाबू हो गई। बस चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना बच गई और बस में सवार 40 यात्रियों की जान बच गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लोहाघाट से दिल्ली जा रही लोहाघाट डिपो की बस (यूके 07 पी/ए 2811) मुश्किल से आठ किमी ही चल पाई थी कि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौन के पास बस का ब्रेक फेल हो गया।
ढलान में जा रही बस का ब्रेक फेल होने से बस में सवार मुसाफिर दहशत में आ गए। इस बीच, चालक पुष्कर भट्ट ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई के बजाय दाहिनी तरफ पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बस लुढ़कने से बच गई और यात्रियों को कोई नुकसान भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

बस के स्टाफ ने बस में आई खराबी की जानकारी तुरंत लोहाघाट डिपो के अधिकारियों को दी। करीब 25 मिनट के भीतर डिपो से दूसरी बस भेजकर यात्रियों को दिल्ली रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कार्यशाला में करीब चार महीने से फोरमैन का पद रिक्त होने से कभी-कभार फिटनेस के काम में अड़चन आ रही है। बस का परीक्षण किया गया था। जिस वक्त इस बस को दिल्ली के लिए भेजा गया था तब बस का ब्रेक ठीक था। मामले की जांच कराई जाएगी। -भुवन चंद्र आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी, लोहाघाट।

दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्रियों के लिए लोहाघाट से भेजी गई रोडवेज की दूसरी बस।

दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्रियों के लिए लोहाघाट से भेजी गई रोडवेज की दूसरी बस।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed